Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
23 Jul, 2026

जंगल में युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में जंगल से अज्ञात युवती का शव मिलने के बाद पुलिस हत्या के मामले की जांच कर रही है और मृतका की पहचान कराने के प्रयास जारी हैं।

गाजियाबाद, 23 जुलाई।

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र स्थित काजीपुरा गांव के जंगल में करीब 20 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में महिला के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर खेत के भीतर शव को घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या किसी अन्य स्थान पर करने के बाद शव को जंगल में लाकर फेंका गया।

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कुछ लोगों ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़