नई दिल्ली, 23 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरा विपक्ष सदन में चर्चा से बच रहा है। उनका कहना है कि विपक्ष को पता है कि बहस शुरू होते ही उसका दोहरा रवैया देश और युवाओं के सामने उजागर हो जाएगा।
संसद परिसर के बाहर मीडिया से बातचीत में उन्होंने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि नीट समेत छात्रों और युवाओं से जुड़े सभी मुद्दों पर सदन में खुलकर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार हर विषय पर संवाद करने और सभी सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी और विपक्ष का राजनीतिक इतिहास बहस से दूरी बनाने का रहा है। उनके अनुसार, यही वजह है कि विपक्ष सदन में चर्चा का सामना करने के बजाय उससे बचने का रास्ता अपनाता है।











