Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
23 Jul, 2026

पुलिस कस्टडी से भागा स्मैक तस्कर फिर गिरफ्तार

जयपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार स्मैक तस्कर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने करीब 80 किलोमीटर तक पीछा कर उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर, 23 जुलाई।

राजधानी के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार एक स्मैक तस्कर पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए करीब 80 किलोमीटर दूर उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अब पुलिस हिरासत से फरार होने का एक अलग मामला भी दर्ज किया गया है।

थानाधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि डीएसटी के हेड कांस्टेबल अभय कुमार को सूचना मिली थी कि एनडीपीएस एक्ट का आरोपी सतसिंह उर्फ सदौल (39) निवासी दूनी, जिला टोंक, टोंक रोड स्थित बड़खेड़ा टोल प्लाजा के पास पैदल घूम रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपी एक ट्रक के पीछे छिप गया, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 658 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके बाद मादक पदार्थ जब्त कर उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सोमवार देर रात तक उससे पूछताछ की। मंगलवार तड़के जब उसे हवालात में बंद करने ले जाया जा रहा था, तभी उसने एक पुलिस कांस्टेबल को धक्का देकर थाने से भागने में सफलता हासिल कर ली। पुलिसकर्मियों ने तत्काल पीछा किया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर वह नजरों से ओझल हो गया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि फरार आरोपी राहगीरों से लिफ्ट लेकर रेनवाल डिग्गी पहुंच गया था। पुलिस टीम लगातार उसके पीछे लगी रही और करीब 80 किलोमीटर दूर बुधवार सुबह उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस कस्टडी से फरार होने का एक और मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सतसिंह उर्फ सदौल के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पहले भी पुलिस हिरासत से फरार हो चुका है। फिलहाल उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़