Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कार्रवाई, नेपाली शराब और स्प्लेंडर बाइक जब्त

सुपौल में भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने कार्रवाई करते हुए 22.865 लीटर नेपाली विदेशी शराब और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की, जबकि तस्कर मौके से फरार हो गया।

सुपौल, 28 जुलाई।

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की 45वीं वाहिनी बीरपुर की सतना सीमा चौकी के जवानों ने मंगलवार सुबह कार्रवाई करते हुए 22.865 लीटर नेपाली शराब और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की। हालांकि जवानों को देखकर तस्कर सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकला।

जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई सुबह करीब 6:40 बजे सीमा स्तंभ 202/2 के पास भारतीय सीमा क्षेत्र में की गई। गश्त के दौरान एसएसबी के जवानों ने एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर बोरी लादकर नेपाल से भारत की ओर आते देखा। सुरक्षा बल को देखते ही वह मोटरसाइकिल और बोरी वहीं छोड़कर नेपाल की दिशा में फरार हो गया।

जवानों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर उसकी तलाश की, लेकिन अंधेरे और सीमा क्षेत्र का फायदा उठाकर तस्कर भागने में सफल रहा। मौके पर छोड़ी गई बोरी की तलाशी लेने पर उसमें से 22.865 लीटर नेपाली विदेशी शराब बरामद हुई। इसके साथ ही घटनास्थल से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त की गई शराब और मोटरसाइकिल को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग सिमराही के सुपुर्द कर दिया गया। यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक (जीडी) बबलू कुमार सिंह के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने की।

45वीं वाहिनी एसएसबी बीरपुर के कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए एसएसबी पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सीमापार अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी नियमित रूप से सघन अभियान जारी रहेंगे।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़