Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

कानपुर में मजदूर का शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला

संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप; पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

कानपुर, 28 जुलाई।

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में गुरुदेव क्रॉसिंग के पास मंगलवार को एक मजदूर का शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। मृतक के परिजनों ने संपत्ति विवाद के चलते हत्या कर शव ट्रैक के पास फेंके जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान नवाबगंज थाना क्षेत्र के गिल्ली पुरवा निवासी हरिशंकर निषाद (45) के रूप में हुई। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी सुशीला और बेटा शोभित हैं।

परिजनों का कहना है कि परिवार में संपत्ति के बंटवारे को लेकर हरिशंकर और उनके ताऊ रमेश के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि पहले बंटवारे के बाद ताऊ ने खेत अपने नाम करा लिया था। इसके बाद नवाबगंज स्थित मकान में हिस्सेदारी को लेकर भी विवाद बना रहा। इसी बीच सोमवार देर शाम गांव का एक युवक हरिशंकर को यह कहकर अपने साथ ले गया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया जाएगा। इसके बाद वह देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार सुबह गुरुदेव क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

मृतक के बेटे शोभित ने आरोप लगाया कि हत्या करने के बाद उनके पिता का शव रेलवे ट्रैक के किनारे फेंका गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से मौत का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़