Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

जयपुर में सौरव मीणा हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

अपहरण के बाद टोडाभीम ले जाकर हत्या करने के मामले में पुलिस पूछताछ

जयपुर, 28 जुलाई।

रामनगरिया थाना पुलिस ने सौरव मीणा उर्फ गोलू हत्याकांड के मुख्य आरोपित हरकेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सौरव का अपहरण किया और उसे करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र में ले जाकर डंडों, बेल्ट और कार के गेट की रबर (बीडिंग) से बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपित शव को झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए थे। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया कि हरकेश मीणा और उसके साथियों ने कुंदनपुरा रेलवे फाटक से सौरव मीणा उर्फ गोलू का पीछा किया और जयपुरा गांव के पास झाड़ियों से घिरे खाली भूखंड में उसे पकड़ लिया। इसके बाद हरकेश ने अपने साथी प्रियांशू मीणा को फोन कर कार बुलवाई और सौरव को जबरन उसमें बैठाकर दौसा के रास्ते करौली जिले के टोडाभीम ले गए।

पुलिस के अनुसार, खेड़ी और मेरेड़ा गांव के पास सुनसान चारागाह और जंगल की कच्ची पगडंडी पर आरोपितों ने सौरव के साथ डंडों, बेल्ट और कार के गेट की रबर से बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपित टोडाभीम बायपास से रंगलालपुरा और मिल्कीपुरा के खेतों के रास्ते नांगल लाट जाने वाली सड़क के पास खेत की मेड़ पर झाड़ियों में शव फेंककर फरार हो गए। वारदात में प्रयुक्त कार लेकर फरार हुए प्रियांशू मीणा की पुलिस तलाश कर रही है।

मुख्य आरोपित हरकेश मीणा घटना के बाद लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जयपुर के इंदिरा गांधी नगर क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फरार आरोपित प्रियांशू मीणा और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी चन्द्रभान सिंह, कांस्टेबल मुनेश कुमार, राहुल कुमार और सुशील कुमार की टीम शामिल रही, जबकि कांस्टेबल शिवपाल की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़