Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
28 Jul, 2026

पश्चिम बंगाल में एक लाख पुलिसकर्मियों की भर्ती की घोषणा

14 हजार प्रशिक्षित कॉन्स्टेबलों की दुर्गापूजा से पहले तैनाती, राशन भत्ता भी बढ़ाकर 2,000 रुपये किया।

कोलकाता, 28 जुलाई।

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में पुलिस बल को मजबूत करने के लिए अगले कुछ वर्षों में चरणबद्ध तरीके से एक लाख नए पुलिसकर्मियों की भर्ती करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि वर्तमान में 14 हजार पुलिस कॉन्स्टेबल प्रशिक्षण पूरा कर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिन्हें आगामी दुर्गापूजा से पहले तैनात कर दिया जाएगा।

भवानी भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रति एक लाख आबादी पर 106 पुलिसकर्मी हैं, जबकि देश का औसत 155 पुलिसकर्मी है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल को मजबूत बनाने के लिए रिक्त पदों पर तेजी से भर्ती की जाएगी। उनके अनुसार, राज्य में अभी 47 हजार पद रिक्त हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से जुड़े मुद्दे का समाधान होने के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के राशन भत्ते में बढ़ोतरी की भी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब तक मिलने वाले 1,500 रुपये के राशन भत्ते को बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए चार टोल फ्री नंबर भी शुरू किए गए। इन नंबरों के माध्यम से राज्य के किसी भी हिस्से से शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की तर्ज पर राज्य अन्वेषण अभिकरण (एसआईए) के गठन की भी घोषणा की। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वे कानून के दायरे में रहकर पूरी निष्ठा से काम करें और राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़