Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
28 Jul, 2026

दतिया में गुरु पूर्णिमा पर पीताम्बरा पीठ सहित धार्मिक स्थलों पर विशेष आयोजन

गुरु पूजन, पादुका पूजन और भंडारों के लिए प्रमुख मंदिरों व आश्रमों में व्यापक तैयारियां पूरी

दतिया, 29 जुलाई।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को जिलेभर में श्रद्धा और आस्था के साथ विविध धार्मिक आयोजन होंगे। पीताम्बरा पीठ सहित विभिन्न आश्रमों और मंदिरों में गुरु पूजन, पादुका पूजन, आशीर्वाद समारोह तथा भंडारे आयोजित किए जाएंगे। पर्व को लेकर प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

शहर स्थित पीताम्बरा पीठ, अनामय आश्रम, चैतन्य आश्रम, पंडोखर धाम, अश्नई रामलला धाम, परशुराम मंदिर, गोदन सरकार और सिरौल स्थित मंगला देवी मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर सुबह से शाम तक गुरु पूजन का क्रम चलेगा। श्रद्धालु अपने गुरुजनों का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है।

पीताम्बरा पीठ में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। यहां पूज्यपाद स्वामी जी महाराज की पावन पादुकाओं के पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। स्वामी जी महाराज के शिष्य और देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु परंपरा के अनुसार पादुका पूजन कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं, ताकि दर्शन और पूजन का क्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़