Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
28 Jul, 2026

ग्वालियर में कलेक्टर ने युवाओं से जॉब क्रिएटर बनने का किया आह्वान

रोजगार मेले में स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देने के साथ भर्ती प्रक्रिया लंबित रखने वाली कंपनियों पर कार्रवाई के निर्देश

ग्वालियर, 28 जुलाई।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कलेक्टर रुचिका चौहान ने युवाओं से स्वरोजगार अपनाकर जॉब क्रिएटर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में केवल नौकरी की तलाश ही एकमात्र विकल्प नहीं है। शासन की स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेकर युवा अपना उद्योग और व्यवसाय स्थापित कर सकते हैं तथा आत्मनिर्भर बनने के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं।

मंगलवार को गारमेंट पार्क स्थित रोजगार कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेला सह युवा संगम में युवाओं से संवाद करते हुए कलेक्टर ने कहा कि युवाओं को नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने विभिन्न कंपनियों में रोजगार की तलाश में पहुंचे युवाओं से चर्चा कर उन्हें शासन की स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही आवेदन प्रक्रिया समझाते हुए कहा कि सरकार युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए हरसंभव सहयोग दे रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित अन्य स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया भी समझाई।

कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक उद्यम योजना और मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक स्वरोजगार योजना के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन

कलेक्टर ने युवाओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील करते हुए बताया कि पात्र आवेदक SAMAST पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं के प्रभावी उपयोग से जिले के अधिक से अधिक युवा सफल उद्यमी बनेंगे और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के निर्माण में योगदान देंगे।

रोजगार मेले का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिला रोजगार अधिकारी को विभिन्न कंपनियों में आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि आवेदन लेने के बाद भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाने वाली कंपनियों को ब्लैकलिस्ट किया जाए।

जन-सुनवाई में 162 लोगों की समस्याएं सुनी गईं

इधर, ग्वालियर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जन-सुनवाई में 162 आमजन की समस्याएं सुनी गईं। अपर कलेक्टर कुमार सत्यम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत और एडीएम सीबी प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर सभी आवेदनों पर सुनवाई की और उनके निराकरण की रूपरेखा तय की।

जन-सुनवाई में राजस्व, नगर निगम, बिजली और पुलिस से जुड़े मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। जमीन संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिए गए। नगर निगम क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। जन-सुनवाई में उपचार की उम्मीद लेकर पहुंचे जरूरतमंदों के नि:शुल्क इलाज की भी व्यवस्था कराई गई। इस दौरान कुल 162 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 105 आवेदन दर्ज किए गए, जबकि शेष 57 आवेदन आवश्यक टिप्पणी के साथ संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण के लिए भेजे गए।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़