Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
28 Jul, 2026

दतिया उपचुनाव में बूथ कार्यकर्ताओं से डॉ. महेंद्र सिंह ने सक्रिय रहने का आह्वान

मतदान दिवस पर बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन पर विशेष जोर

दतिया, 28 जुलाई।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बूथ प्रबंधन और अधिकतम मतदान सुनिश्चित करने पर पूरा फोकस किया है। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने मंगलवार को दतिया विधानसभा के सीतापुर मंडल के सिरोल शक्ति केंद्र की बैठक में कार्यकर्ताओं से मतदान के दिन पूरी सक्रियता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी की चुनावी सफलता बूथ अध्यक्षों, पोलिंग एजेंटों, पन्ना प्रमुखों और समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत व संगठनात्मक क्षमता पर आधारित है।

प्रत्येक वोट संगठन की मेहनत का परिणाम : डॉ. महेंद्र सिंह

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार का चरण पूरा हो चुका है और अब संगठन की पूरी ऊर्जा मतदान के दिन अधिकतम मतदान सुनिश्चित कराने पर केंद्रित होनी चाहिए। उनके अनुसार प्रत्येक वोट संगठन और कार्यकर्ताओं की वर्षों की मेहनत का परिणाम होता है। इसलिए मतदान दिवस पर पूरी सतर्कता, अनुशासन और सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदान समाप्त होने तक अपने-अपने बूथों पर डटे रहने, मतदाताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने और निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान में सहयोग करने की अपील की।

बूथ स्तर की रणनीति पर दिया जोर

डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई है। अब उस मेहनत को मतदान के दिन परिणाम में बदलने का समय है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों, पोलिंग एजेंटों और पन्ना प्रमुखों से आपसी समन्वय के साथ बूथ स्तर की माइक्रो प्लानिंग को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा अधिक से अधिक समर्थक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने का आग्रह किया।

बैठक के अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा का मजबूत संगठन, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनता का समर्थन मिलकर दतिया विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगा।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़