Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
28 Jul, 2026

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने जीतू पटवारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत

पार्टी ने कथित भड़काऊ बयानों और आचार संहिता उल्लंघन के आरोपों की जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग

भोपाल, 28 जुलाई।

दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कथित भड़काऊ बयानों और आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्य प्रदेश से शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात कर दो अलग-अलग शिकायतें सौंपीं और जीतू पटवारी के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की। पार्टी की ओर से दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस संभावित चुनावी हार की आशंका के बीच मतदाताओं को भ्रमित करने और चुनावी माहौल को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। शिकायत में कहा गया है कि जीतू पटवारी चुनावी सभाओं में बिना किसी साक्ष्य के निराधार और तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं, जिससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

भाजपा ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि एक सार्वजनिक सभा के दौरान जीतू पटवारी ने पुलिस प्रशासन के प्रति आपत्तिजनक और धमकीपूर्ण भाषा का इस्तेमाल किया। पार्टी का कहना है कि चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी उनके मनोबल को प्रभावित करने के साथ कार्यकर्ताओं को कानून हाथ में लेने के लिए भी प्रेरित कर सकती है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से संबंधित भाषणों के वीडियो साक्ष्यों की तत्काल जांच कर आदर्श आचार संहिता के तहत उचित कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही दतिया उपचुनाव के दौरान शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने तथा भड़काऊ और धमकीपूर्ण बयानों पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह भी किया।

भाजपा का कहना है कि लोकतंत्र में चुनाव विकास, जनसमर्थन और नीतियों के आधार पर लड़े जाने चाहिए, न कि आरोप-प्रत्यारोप, धमकियों और भ्रामक प्रचार के माध्यम से। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई है। फिलहाल इस मामले में कांग्रेस या जीतू पटवारी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़