Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

जोधपुर में आईएएस अधिकारी बनकर दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

छात्राओं को नौकरी और परीक्षा में मदद का झांसा देकर फंसाने के तीन मामले पुलिस के सामने आए।

जोधपुर, 28 जुलाई।

जोधपुर कमिश्नरेट पूर्व पुलिस ने महिला एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खुद को आईएएस अधिकारी बताकर नाबालिग छात्राओं को झांसे में लेने और उनके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ अब तक तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस के अनुसार वह बोर्ड परीक्षा में अंक बढ़वाने, पेपर उपलब्ध कराने और सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर छात्राओं को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद उन्हें होटल बुलाकर दुष्कर्म करता था।

डीसीपी (पूर्व) मनीष चौधरी ने बताया कि 26 जुलाई को एक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए बोर्ड परीक्षा में अंक बढ़वाने और सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद उसने लगातार संपर्क बनाए रखा, मिलने के लिए दबाव बनाया और होटल ले जाकर नशीला पेय पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त अंशुमान भौमिया के निर्देश पर रातानाडा थाना प्रभारी मोहम्मद शफीक खान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान कलाऊ, थाना देचू, जिला फलोदी, हाल अजीत कॉलोनी, रातानाडा निवासी उम्मेदाराम पुत्र गणपत राम विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया गया।

पीड़िता की बहन के साथ भी दुष्कर्म का आरोप

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित राज उदावत उर्फ अक्की के नाम से खुद को आईएएस अधिकारी बताकर कोचिंग संस्थानों और स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को निशाना बनाता था। वह पुस्तकालयों के आसपास भी घूमता था और किसी तरह छात्राओं के मोबाइल नंबर हासिल कर उनसे संपर्क करता था। इसके बाद सरकारी नौकरी दिलाने, प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने, परीक्षा में अंक बढ़वाने और एयर होस्टेस बनाने का झांसा देकर उन्हें होटल या अपने किराये के कमरे पर बुलाता तथा उनके साथ दुष्कर्म करता था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित ने एक पीड़िता की छोटी बहन को एयर होस्टेस बनाने का झांसा देकर अपने किराये के कमरे पर बुलाया और उसके साथ भी दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार एक अन्य युवती को अजमेर ले जाकर होटल में दुष्कर्म करने का मामला भी सामने आया है। प्रारंभिक जांच में तथाकथित राज उदावत की पहचान उम्मेदाराम के रूप में हुई। इसके बाद विशेष टीम ने लगातार तलाश कर उसे अजीत कॉलोनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़