Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
28 Jul, 2026

नई दिल्ली में सराय काले खां लूप सुधार के लिए डीपीआर तैयार होगी

एनएचएआई ने डीपीआर तैयार कराने की प्रक्रिया शुरू की; यातायात क्षमता बढ़ाने और सफर सुगम बनाने पर फोकस

नई दिल्ली, 28 जुलाई।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली-एनसीआर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए सराय काले खां लूप को जाम से राहत दिलाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। इसके तहत एनएच-148एनए के डीएनडी-सोहना खंड पर स्थित इस लूप के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने का काम शुरू किया गया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार सराय काले खां राजधानी के सबसे व्यस्त परिवहन केंद्रों में शामिल है। यह लूप आश्रम, नोएडा और सराय काले खां से आने वाले यातायात का प्रमुख संगम बिंदु है। डीएनडी-सोहना राष्ट्रीय राजमार्ग कॉरिडोर शुरू होने के बाद यहां वाहनों का दबाव और बढ़ने की संभावना को देखते हुए एनएचएआई ने प्राथमिकता के आधार पर इसके स्थायी इंजीनियरिंग समाधान की दिशा में कदम बढ़ाया है।

डीपीआर के तहत जंक्शन की क्षमता बढ़ाने, सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यात्रा समय कम करने के लिए आवश्यक अवसंरचनात्मक बदलावों का आकलन किया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि डीएनडी-सोहना कॉरिडोर के शुरू होने के बाद सराय काले खां इंटरचेंज पर यातायात निर्बाध रूप से संचालित हो सके। बढ़ते ट्रैफिक और संभावित इंजीनियरिंग समाधानों का भी विस्तृत अध्ययन किया जाएगा।

एनएचएआई के अनुसार इस पहल का उद्देश्य शहरी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना, सड़क उपयोगकर्ताओं की यात्रा को अधिक सुगम बनाना और बढ़ते यातायात के लिए दीर्घकालिक समाधान उपलब्ध कराना है।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़