Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

बक्सर में बिजली चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विशेष छापेमारी अभियान में चार लोगों पर जुर्माना लगाकर इटाढ़ी थाना में मामला दर्ज

बक्सर, 28 जुलाई।

विद्युत विभाग ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय थाना क्षेत्र के कुकुढा गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। इटाढ़ी पावर हाउस के कनीय विद्युत अभियंता श्रीराम कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने जांच के दौरान चार लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा।

विभाग की ओर से कुमारी चांदनी पटेल, मोहम्मद अकबर, रमेश महतो और असजद अंसारी के खिलाफ बिजली चोरी अधिनियम के तहत जुर्माना लगाया गया। साथ ही सभी के विरुद्ध इटाढ़ी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को राजस्व का भारी नुकसान होता है और इससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसी कारण इसे रोकने के लिए लगातार विशेष जांच और छापेमारी अभियान संचालित किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से वैध विद्युत कनेक्शन का उपयोग करने और बिजली चोरी से दूर रहने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़