Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

झाबुआ में 5.30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपित गिरफ्तार

एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू

झाबुआ, 28 जुलाई।

कोतवाली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाथीपावा क्षेत्र से एक आरोपित को 5.30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसडीओपी कमलेश शर्मा ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करडावद बड़ी निवासी हिमराज पिता कम्मा डामोर (43) हाथीपावा गेट के पास हनुमान टेकरी क्षेत्र में ब्राउन शुगर बेचने के उद्देश्य से खड़ा है।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी रमेश चंद्र भास्करे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से सफेद प्लास्टिक की पन्नी में रखा भूरे रंग का संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल करने पर उसका वजन 5.30 ग्राम पाया गया, जिसकी पुष्टि ब्राउन शुगर के रूप में हुई।

पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर विधिवत सीलबंद किया और आरोपित के खिलाफ अपराध क्रमांक 714/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित बाजार कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार जिले में मादक पदार्थ तस्करी और अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही "नशे से दूरी है जरूरी" अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों, धार्मिक स्थलों, औद्योगिक क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़