Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

मंडी में वोल्वो बस से 143 ग्राम चिट्टा के साथ दो गिरफ्तार

दिल्ली-मनाली बस में युवक-युवती गिरफ्तार; 143 ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

मंडी, 28 जुलाई।

मंडी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार सुबह दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस में सवार एक युवक और युवती के कब्जे से 143 ग्राम 180 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। दोनों आरोपित कुल्लू जिले के निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह सुंदरनगर थाना पुलिस ने फोरलेन पर पुंघ में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की हुई थी। इसी दौरान दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस को रोककर उसकी जांच की गई। चेकिंग के समय बस में सवार एक युवक और युवती की गतिविधियां संदिग्ध लगीं और दोनों घबराए हुए दिखाई दिए, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से 143 ग्राम 180 मिलीग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपितों की पहचान हनीश ठाकुर निवासी जिला कुल्लू और अंशिता नेगी निवासी मनाली, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार बरामद चिट्टा की मात्रा अधिक है। ऐसे में इसके स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़