Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

मथुरा में तीन वर्षीय मासूम की हत्या के आरोप में मां हिरासत में

पति की शिकायत पर मां हिरासत में; पूछताछ के बाद पुलिस कर रही आगे की जांच

मथुरा, 28 जुलाई।

बलदेव थाना क्षेत्र के गांव छौली में तीन वर्षीय मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि मां ने अपने ही बेटे का गला घोंटकर उसकी जान ले ली। घटना के करीब एक महीने बाद पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है।

मृतक के पिता कृष्ण मुरारी ने मंगलवार को बताया कि उनके परिवार में पांच वर्ष की एक बेटी और तीन वर्षीय बेटा माधव था। बीते माह 28 जून की शाम पत्नी रुचि का फोन आया कि माधव काफी देर से सो रहा है और बार-बार जगाने पर भी नहीं उठ रहा। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे और बेटे को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने इसे सामान्य मौत मानते हुए मासूम के शव का अंतिम संस्कार (दफन) कर दिया।

कृष्ण मुरारी के अनुसार, 21 जुलाई को रुचि किसी से फोन पर बातचीत कर रही थी। बातचीत के दौरान उसने घटना का जिक्र करते हुए बताया कि बेटा माधव बार-बार रोता और चिल्लाता था। गुस्से में उसका गला दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। कृष्ण मुरारी ने यह पूरी बातचीत छिपकर सुन ली और पत्नी से पूछताछ की। सख्ती से पूछने पर रुचि ने बताया कि उसका रोहित नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसी से फोन पर बात होती थी। बातचीत के दौरान बेटा लगातार रो रहा था, जिससे गुस्से में आकर उसने उसका गला दबा दिया। परिवार के सामने बेटे की हत्या स्वीकार करने के बाद पति ने सोमवार रात पत्नी रुचि के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

सीओ संजीव राय ने मंगलवार को बताया कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़