Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

हरिद्वार युवती हत्या: ब्लैकमेल और विवाद के बाद गला दबाकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार में युवती की गला दबाकर हत्या के मामले में बहादराबाद पुलिस ने प्रेम संबंध, विवाद और कथित ब्लैकमेल से जुड़े घटनाक्रम का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

हरिद्वार, 28 जुलाई।

हरिद्वार युवती हत्या मामले में बहादराबाद पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित नावेद (28) निवासी अलीपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शहनुमा की हत्या प्रेम संबंध, आपसी विवाद और कथित ब्लैकमेल के कारण की गई। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपित को मंगलौर क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर से गिरफ्तार किया। घटना के बाद से वह फरार था।

पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसका शहनुमा के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन समय बीतने के साथ दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे। आरोपित का कहना है कि एक पारिवारिक शादी में युवती के डीजे पर नृत्य करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद कथित ब्लैकमेल और परिवार को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणियों से वह परेशान रहने लगा।

पुलिस के अनुसार आरोपित शहनुमा को कलियर लेकर गया, जहां दोनों एक होटल में ठहरे। इसके बाद तड़के वह उसे सुनसान स्थान पर ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया। आरोपित की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद कर लिया गया है।

इस मामले में बहादराबाद कोतवाली में पहले से बीएनएस की धारा 103(1) और 351(3) के तहत प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़