Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
28 Jul, 2026

फलोदी में मां-बेटियों पर धारदार हथियार से हमला, महिला की मौत

फलोदी के जंभेश्वर नगर में घर के बाहर सो रही महिला और उसकी दो बेटियों पर धारदार हथियार से हमला हुआ, जिसमें महिला की मौत हो गई और दोनों बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

फलोदी, 28 जुलाई।

जंभेश्वर नगर में घर के बाहर सो रही एक महिला और उसकी दो बेटियों पर अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस वारदात में महिला की मौत हो गई, जबकि दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों में से एक की हालत नाजुक होने पर उसे जोधपुर रेफर किया गया। घटना की जानकारी घायल बच्चियों में से एक ने पुलिस को दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका का पति ट्रक चालक है और घटना के समय वह घर से बाहर था।

घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने महिला के शव को लोहावट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायल बच्चियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक बच्ची की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, देर रात सूचना मिली थी कि जंभेश्वर नगर में घर के बाहर सो रही भंवरी (32), पत्नी गंगा विशन विश्नोई, और उसकी दो बेटियां रामज्योति (16) व सोनू (10) पर अज्ञात बदमाशों ने जान लेने की नीयत से धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी, जबकि दोनों बच्चियां घायल अवस्था में मिलीं। जानकारी में सामने आया है कि मृतका का पति ट्रक चालक है और वारदात के समय वह बाहर था।

पुलिस ने मृतका के शव को लोहावट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और घायल बच्चियों का इलाज शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल रामज्योति को बेहतर उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल, जोधपुर रेफर किया गया है।

|
आज का राशिफल

अपने काम को प्राथमिकता से करें। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। लाभ होगा और पुराने मित्रों से समागम भी होगा। संतान पक्ष की समस्या समाप्त होगी। स्वभाव में सौम्यता आपकी मदद करेगी। जीवन साथी से संबंधों में मिठास बढ़ेगी। परामर्श व परिस्थिति सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़