काठमांडू, 30 जुलाई।
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह इस साल सितंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री शिशिर खनाल महासभा में नेपाल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रधानमंत्री शाह की अनिच्छा के बाद खनाल के न्यूयॉर्क दौरे का कार्यक्रम तय किया गया है। उनके साथ पत्नी, विदेश सचिव अमृत राई, सह सचिव कृष्ण ढकाल और उप सचिव लोचन खनाल भी यात्रा पर जाएंगे।
विदेश मंत्री खनाल इससे पहले गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 65 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में नेपाल की ओर से शामिल होंगे। यह बैठक 31 अगस्त से 1 सितंबर तक सर्बिया के बेलग्रेड में आयोजित की जाएगी।
















