Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
05 Aug, 2026

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 100 वायरलेस उपकरण और नेपाली मुद्रा जब्त

एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर दो अलग-अलग कार्रवाई में 100 वायरलेस उपकरण और 2.63 लाख नेपाली रुपये जब्त किए, जबकि दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सुपौल, 5 अगस्त।

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों और तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 45वीं वाहिनी ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। दोनों मामलों में बरामद सामग्री और संबंधित व्यक्तियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित विभागों के सुपुर्द कर दिया गया है।

पहली कार्रवाई नियोर सीमा चौकी क्षेत्र में विशेष जांच अभियान के दौरान की गई। नेपाल की ओर जा रही एक स्कॉर्पियो की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से 100 वायरलेस संचार उपकरण बरामद किए गए। इनमें 50 बाओफेंग वॉकी-टॉकी और 50 पोर्टेबल टू-वे रेडियो शामिल हैं। वाहन चालक ने अपनी पहचान नेपाल के सप्तरी जिले के मोहनपुर निवासी देवानंद मिश्रा के रूप में बताई।

जांच के दौरान वाहन से नई दिल्ली के चांदनी चौक स्थित एक फर्म द्वारा जारी बिक्री चालान और डिलीवरी से जुड़े दस्तावेज भी मिले। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह इन उपकरणों को नेपाल पहुंचाने के बदले एक हजार रुपये लेने वाला था। हालांकि वह वायरलेस उपकरणों के परिवहन से संबंधित आवश्यक वैध अनुमति या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद एसएसबी ने उपकरण, वाहन और दस्तावेज जब्त कर आरोपी को डगमारा थाना के हवाले कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, 21 जुलाई को भी सीमा क्षेत्र से वॉकी-टॉकी की खेप बरामद हुई थी। लगातार दूसरी बार इस तरह के उपकरण मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये संचार उपकरण सीमा तक किस माध्यम से पहुंचे।

दूसरी कार्रवाई कटैया सीमा चौकी पर नियमित जांच के दौरान की गई। नेपाल से भारत आ रहे रविंद्र यादव की तलाशी में उसके पास से 2 लाख 63 हजार नेपाली रुपये बरामद हुए। पूछताछ के दौरान वह इस राशि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। इसके बाद नेपाली मुद्रा और उसकी साइकिल जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय, भीमनगर को सौंप दिया गया।

45वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट गौरव सिंह ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष निगरानी अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़