Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
05 Aug, 2026

चार हजार की रिश्वत लेते तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई

एसीबी ने धौलपुर के सैंपऊ तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया, जबकि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

धौलपुर, 5 अगस्त।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की धौलपुर टीम ने बुधवार को सैंपऊ तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर वीरेंद्र कुमार को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई कर्मचारी अपने स्थान छोड़कर बाहर निकल गए। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, एक परिवादी ने 19 जून को एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसने अपनी माता के नाम आठ बिस्वा भूमि खरीदी थी, जिसका नामांतरण हो चुका था। इसके बाद विभाजन का प्रस्ताव एसडीएम कार्यालय से तहसील कार्यालय भेजा गया था।

परिवादी का आरोप था कि विभाजन की प्रक्रिया पूरी कराने के बदले रीडर वीरेंद्र कुमार ने 18 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत के अनुसार तय रकम में से 10 हजार रुपये सत्यापन से पहले, चार हजार रुपये सत्यापन के दौरान और शेष चार हजार रुपये कार्य पूरा होने के बाद देने की बात कही गई थी।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। बुधवार को सैंपऊ तहसील कार्यालय में कार्रवाई के दौरान आरोपी को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच अधिकारियों के अनुसार, मामले की पड़ताल के दौरान कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल एसीबी पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़