Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
05 Aug, 2026

भाजपा जिलाध्यक्ष के जेठ पर धारदार हथियार से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात में खेत में घास काटने के विवाद के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष के जेठ पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जबकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

कानपुर, 5 अगस्त।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में खेत में घास काटने को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान के जेठ अजीत सिंह सचान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल अजीत सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कानपुर नगर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना गुरगांव गांव की है। अजीत सिंह सचान अपने खेत का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के दो लोग खेत में घास काट रहे थे। विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अजीत सिंह को पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को गांव पहुंचाया, जहां से परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां ले गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पहले मेडिकल कॉलेज रेफर किया। बाद में बेहतर उपचार के लिए उन्हें हैलट अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान सहित पार्टी के कई नेता अस्पताल पहुंचे और घायल का हालचाल जाना।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर ध्यान दीजिए। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। जमीन जायदाद का लाभ भी हो सकता है। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। भय तथा शत्रुहानि की आशंका रहेगी। शुभांक-5-6-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 31°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़