Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
06 Aug, 2026

प्रयागराज ट्रिपल मर्डर का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज के शाहगंज में तीन दिव्यांगों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार कर हथियार और मोबाइल फोन बरामद किए।

प्रयागराज, 06 अगस्त।

प्रयागराज के शाहगंज थाना क्षेत्र में तीन दिव्यांग लोगों की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए गुरुवार को मुठभेड़ के बाद एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई शाहगंज थाना, एयरपोर्ट थाना और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने आरोपित के पास से तमंचा, कारतूस और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को शाहगंज क्षेत्र के लीडर रोड स्थित गढ़ीकला मोहल्ले में किराये के कमरे से दो महिलाओं और एक पुरुष का शव मिला था। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तीनों मृतक मूक-बधिर थे और कूड़ा बीनकर अपना जीवनयापन करते थे। घटना के बाद शाहगंज थाने में हत्या का मामला दर्ज कर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपित एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद शाहगंज थाना, एयरपोर्ट थाना और एसओजी नगर की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। भगवतपुर रेलवे अंडरपास के पास पुलिस ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित भी मूक-बधिर है, इसलिए उसकी पहचान और पते का सत्यापन कराया जा रहा है। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से अवैध .315 बोर का तमंचा, दो जीवित कारतूस, दो खोखा कारतूस और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस का कहना है कि गंभीर अपराधों के त्वरित खुलासे और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विवेचना और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़