Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

सरकार व नीतियाँ
06 Aug, 2026

प्रादेशिक सेना को सशक्त बनाने पर संसदीय समिति में मंथन, राजनाथ ने गिनाईं अहम उपलब्धियां

रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में प्रादेशिक सेना की भूमिका, उपलब्धियों और उसे अधिक प्रभावी बनाने के सुझावों पर विस्तार से चर्चा हुई।

नई दिल्ली, 06 अगस्त।

रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की गुरुवार को आयोजित बैठक में प्रादेशिक सेना से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति के सदस्यों को प्रादेशिक सेना के अधिदेश, भूमिका और प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। सदस्यों ने बल को और अधिक सशक्त बनाने तथा इसकी प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा बलों का दायित्व केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रादेशिक सेना पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कार्यों में भी उल्लेखनीय योगदान देती है। उनके अनुसार, यह बल 'नागरिक-सैनिक' अवधारणा का सशक्त उदाहरण है, जिसके सदस्य सामान्य नागरिक जीवन के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर सीमाओं की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रादेशिक सेना प्रशिक्षित सैनिकों का ऐसा आरक्षित बल तैयार करती है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर तुरंत तैनात किया जा सकता है। सेवा अवधि पूरी होने के बाद नागरिक जीवन में लौटने वाले सदस्य समाज और सेना के बीच मजबूत सेतु की भूमिका निभाते हैं।

रक्षा मंत्री ने बताया कि इस बल में लगभग 44,400 कर्मी और 59 विविध इकाइयां शामिल हैं। उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में इसकी सक्रिय भूमिका की सराहना की। विशेष रूप से केरल, ओडिशा और हाल ही में असम में आई बाढ़ के दौरान राहत, बचाव और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में प्रादेशिक सेना के योगदान की प्रशंसा की।

राजनाथ सिंह ने पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने की दिशा में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रादेशिक सेना के पारिस्थितिक कार्य बलों ने अब तक लगभग 10 करोड़ पौधे लगाए हैं, जिनमें 80 से 85 प्रतिशत पौधे जीवित हैं।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में तैनात प्रादेशिक सेना द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के प्रयासों की भी सराहना की। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में प्रादेशिक सेना की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा हुई। समिति को टेरिटोरियल आर्मी की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया गया तथा सदस्यों ने इसकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

बैठक में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल धीरज सेठ, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार, सचिव (रक्षा वित्त) विश्वजीत सहाय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

|
वीडियो फीचर

भोपाल में CM मोहन यादव ने छात्रों से की खास बातचीत।


UGC Bill

आज का राशिफल

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 30°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़