Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
14 Sep, 2026

नवादा में 42 बोतल विदेशी शराब जब्त, बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार

नवादा के रजौली में उत्पाद विभाग ने बाइक सवार युवक को 42 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

नवादा, 14 सितंबर।

रजौली थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है। फूलवरिया डैम के पास हुई कार्रवाई में उसके कब्जे से अलग-अलग ब्रांड की 42 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान सिमरकोल गांव निवासी छोटन प्रसाद यादव के पुत्र महेश कुमार के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों को शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी।

जांच चौकी प्रभारी सह उत्पाद निरीक्षक अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने फूलवरिया डैम के समीप वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान बाइक से जा रहे युवक को रोककर तलाशी ली गई। बाइक से शराब की बोतलें मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बरामद शराब में 750 मिलीलीटर वाली 8 पीएम की 12 बोतल, रॉयल ग्रीन की 12 बोतल और रॉयल स्टैग की छह बोतल शामिल हैं। इसके अलावा 375 मिलीलीटर वाली रॉयल स्टैग की 12 बोतल भी मिली हैं।

पूछताछ में महेश ने बताया कि शराब झारखंड के कोडरमा क्षेत्र से लाई गई थी। इसे रजौली के जंगल क्षेत्र से होते हुए सिमरकोल में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा ने बताया कि बिहार-झारखंड सीमा पर शराब तस्करी रोकने के लिए लगातार जांच की जा रही है। मुख्य मार्गों के साथ वैकल्पिक रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है।

गिरफ्तार युवक के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़