Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
23 Sep, 2026

शहडोल में मां की हत्या का खुलासा, संपत्ति के लालच में बेटे ने फावड़े से किया हमला

शहडोल में 55 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार किया है, जिस पर संपत्ति, नगदी और जेवर के लालच में हत्या करने का आरोप है।

शहडोल, 23 सितंबर।

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय विधवा प्रेम बाई अहिरवार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उनके बेटे कौशल अहिरवार ने की थी। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना सीधी थाना क्षेत्र के दरैन गांव के बाहा टोला की है। प्रेम बाई अपने पति राम नारायण अहिरवार की मृत्यु के बाद खेत में बने मकान में अकेली रहती थीं। उनके पति शिक्षक थे और वर्ष 2020 में उनका निधन हुआ था।

18 सितंबर की रात प्रेम बाई की उनके घर में हत्या कर दी गई थी। सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सुनसान स्थान पर हुई वारदात के कारण पुलिस ने मामले को अंधी हत्या मानकर जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर जांच परिवार के सदस्यों की ओर बढ़ी। इसके बाद पुलिस को बेटे कौशल की भूमिका के बारे में जानकारी मिली।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में हत्या के पीछे संपत्ति, नगदी और जेवर का लालच सामने आया। आरोप है कि कौशल ने फावड़े से मां के सिर पर कई वार किए थे। वारदात के बाद वह मौके से भाग गया।

पुलिस के मुताबिक कौशल के पिता शिक्षक थे। उनकी मृत्यु के बाद कौशल को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और वह स्कूल में भृत्य के पद पर कार्यरत है। प्रेम बाई के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा उमरिया जिले के पाली में डाक विभाग में नौकरी करता है, जबकि कौशल गांव के पुराने मकान में अलग रहता है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़