Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
24 Sep, 2026

जोधपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विवेक विहार सेक्टर-11 से स्कॉर्पियो सवार दो बदमाश अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की विशेष टीम और विवेक विहार थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर सेक्टर-11 में खड़ी एक संदिग्ध स्कॉर्पियो से दो बदमाशों को दबोचा। आरोपियों के पास से देशी लोडेड पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किए गए हैं, साथ ही वाहन के चेसिस नंबर भी संदिग्ध मिले हैं।

जोधपुर, 24 सितंबर।

जोधपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में अवैध हथियारों और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीएसटी वेस्ट से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विवेक विहार थाना पुलिस ने सेक्टर-11 इलाके में संदिग्ध हालत में खड़ी एक स्कार्पियो गाड़ी को घेरा और उसमें सवार दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस द्वारा गाड़ी की ली गई सघन तलाशी और दोनों से की गई पूछताछ के दौरान एक देशी लोडेड पिस्टल, दो मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया और डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत के मार्गदर्शन में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। एडीसीपी वेस्ट प्रवीण कुमार, एसीपी बोरानाडा हिमांशु और विवेक विहार थानाधिकारी एसआई विश्राम मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से सेक्टर-11 में दबिश दी। स्कार्पियो में सवार दोनों संदिग्धों की पहचान साल्वासकलां डांगियावास निवासी दिनेश चौधरी पुत्र नथूराम और चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र निवासी सिद्धार्थ उर्फ संदीप पुत्र शंकरलाल के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान जब गाड़ी और युवकों के पास से हथियार बरामद हुए, तो पुलिस ने जब वाहन की गहराई से पड़ताल की तो पता चला कि स्कार्पियो के चेसिस नंबर भी मिटाए या घिसे हुए थे, जिससे वाहन के चोरी का होने का गहरा संदेह जताया जा रहा है। इस संबंध में विवेक विहार थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत नया मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे यह अवैध हथियार कहां से लेकर आए थे और जोधपुर में किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़