Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
15 Sep, 2026

शिमला में बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च डालकर सोने की बालियां लूटीं, तलाश जारी

शिमला के कुमारसैन में जंगल के रास्ते से जा रही एक बुजुर्ग महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर अज्ञात युवक ने सोने की बालियां छीन लीं।

कुमारसैन, 15 सितंबर।

शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में जंगल के रास्ते पैदल जा रही 61 वर्षीय महिला से लूट का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने महिला की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर दोनों कानों से सोने की बालियां छीन लीं और फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक वारदात 14 सितंबर को दिन में करीब 11:45 बजे हुई। लटयाणा निवासी सुनो देवी पत्नी जिया लाल कंडियाली बाजार से राष्ट्रीय राजमार्ग-05 की ओर जाने वाले रास्ते से गांव लौट रही थीं।

महिला जंगल के रास्ते से गुजर रही थीं, तभी एक अज्ञात व्यक्ति अचानक उनके पास पहुंचा। उसने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया। महिला कुछ समझ पातीं, उससे पहले आरोपी ने दोनों कानों से सोने की बालियां जबरन उतार लीं।

शिकायत में महिला ने आरोपी के हुलिए की जानकारी भी पुलिस को दी है। उसके अनुसार युवक ने सफेद चेकदार कमीज और काली पैंट पहन रखी थी। उसकी उम्र करीब 25 से 26 वर्ष बताई गई है।

कुमारसैन थाने में 14 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच नारकंडा पुलिस चौकी के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विद्या नंद कर रहे हैं।

पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं और उसे जल्द गिरफ्तार करने की बात कही गई है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़