Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
15 Sep, 2026

चोपन रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब

चोपन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बिहार में शराब पहुंचाने के आरोप में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार कर 118 शीशियां बरामद की हैं।

चोपन, 15 सितंबर।

बिहार में शराबबंदी के बावजूद वहां शराब पहुंचाने के आरोप में दो कथित तस्करों को जीआरपी चोपन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को चोपन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से पकड़ा गया। उनके पास से अंग्रेजी शराब की 118 शीशियां बरामद हुई हैं, जिनकी कुल मात्रा 21.24 लीटर है।

जीआरपी टीम स्टेशन पर संदिग्ध लोगों और सामान की जांच कर रही थी। इसी दौरान बिल्ली आउटर की तरफ टीन शेड के नीचे एक बेंच पर बोरी और बैग लेकर बैठे दो लोगों पर पुलिस की नजर पड़ी।

पुलिस को देखते ही दोनों वहां से भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उनकी पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र निवासी शमीम अहमद और अनिल कुमार के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान शमीम के बैग से 48 शीशियां मिलीं। वहीं अनिल की बोरी से 70 शीशियां 08 पीएम अंग्रेजी शराब की बरामद की गईं। दोनों के पास से मिली शराब की कुल संख्या 118 शीशियां है।

जीआरपी के अनुसार पूछताछ में दोनों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी होने के कारण वे उत्तर प्रदेश से शराब खरीदकर वहां ले जाते थे। इसके बाद शराब को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाने की बात उन्होंने बताई।

दोनों आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़