अररिया, 15 सितंबर।
फारबिसगंज में स्थित रॉयल एनफील्ड के एक बुलेट शोरूम में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। नेशनल हाईवे 27 के पास स्थित यशराज मोटर्स की दुकान के पिछले हिस्से की खिड़की के जरिए चोर अंदर घुसे और नकदी लेकर फरार हो गए।
मंगलवार की सुबह जब शोरूम खोला गया तो अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। दुकान के काउंटर का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे एक लाख इकहत्तर हजार चार सौ रुपये गायब थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और डॉग स्क्वायड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

















