बहराइच, 15 सितंबर।
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह नेशनल हाईवे के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान स्थानीय निवासी जीवनलाल उर्फ बबलू के रूप में की गई है।
राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को हाईवे के किनारे फेंका गया है।
पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
















