Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
16 Sep, 2026

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या

हरदोई में पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से बात करने के शक में पति ने सोते समय चाकू से उसकी हत्या कर दी।

हरदोई, 16 सितंबर।

हरदोई के कोतवाली थाना क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में मंगलवार देर रात पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, पति को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से बात करने का शक था। वारदात के बाद उसने अपनी बहन को घटना की जानकारी दी। बहन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि वेटगंज मोहल्ला निवासी परवेज ने मकान के बंटवारे के बाद अपना हिस्सा बहन को बेच दिया था। इसके बाद करीब डेढ़ माह पहले वह पत्नी नगमा (28) के साथ इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में महताब के मकान में किराये पर रहने लगा था। दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे नगमा घर के अंदर सो रही थी। इसी दौरान परवेज ने चाकू से उसकी हत्या कर दी। बुधवार भोर उसने पड़ोस में रहने वाली बहन जुबीना को फोन कर पत्नी की हत्या करने की जानकारी दी।

बहन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, परवेज ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। घटनास्थल की जांच के दौरान परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस को पता चला कि परवेज को शक था कि नगमा किसी दूसरे व्यक्ति से फोन पर बात करती है। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिवार की तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़