Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
16 Sep, 2026

अवैध पिस्टल से चली गोली, युवक की मौत; हादसा या आत्महत्या की जांच

लखनऊ में अवैध पिस्टल से गोली लगने के बाद 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई, पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

लखनऊ, 16 सितंबर।

लखनऊ के सुशांत गोल्फसिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात गोली लगने से 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस हादसा और आत्महत्या, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय के अनुसार, महिपाल खेड़ा निवासी शरण यादव मंगलवार रात शराब के नशे में घर पहुंचा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह कहीं से एक अवैध पिस्टल लेकर आया था और उसे अपनी पत्नी को दिखा रहा था। इसी दौरान पिस्टल की मैगजीन नीचे गिर गई।

पुलिस के मुताबिक, पिस्टल में एक गोली फंसी रह गई थी। शरण ने पिस्टल को अपनी कनपटी से सटाकर यह कहते हुए कि मैगजीन निकल चुकी है और कुछ नहीं होगा, ट्रिगर दबा दिया। गोली कनपटी में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम तथा फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल की जांच की।

पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल और एक खोखा कारतूस बरामद कर कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़