Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
16 Sep, 2026

उदयपुर भूखंड घोटाला: फर्जी लीज डीड बनवाकर भूखंड बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

उदयपुर नगर निगम के भूखंड घोटाले में एसओजी ने भंवर सिंह राव को गिरफ्तार किया है, इस मामले में अब तक 11 आरोपित पकड़े जा चुके हैं।

उदयपुर, 16 सितंबर।

उदयपुर नगर निगम के चर्चित भूखंड घोटाले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान 51 वर्षीय भंवर सिंह राव, निवासी आमेट, जिला राजसमंद के रूप में हुई है। उस पर गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाने और नगर निगम से अपने नाम लीज डीड जारी कराने का आरोप है।

एडीजी एसओजी विशाल बंसल के अनुसार, वर्ष 2004 में नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर से नगर निगम को हस्तांतरित खाली और निरस्त भूखंडों के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लीज डीड जारी कराने का मामला सामने आया था। इस संबंध में सूरजपोल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

एसओजी की जांच और पहले गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ में भंवर सिंह राव की भूमिका सामने आई। आरोप है कि उसने गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर हिरण मगरी सेक्टर-11 स्थित भूखंड संख्या 1165 के फर्जी दस्तावेज अपने मृतक पिता के नाम से तैयार करवाए।

इसके बाद इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर नगर निगम उदयपुर से अपने नाम लीज डीड जारी करवा ली। लीज डीड मिलने के बाद उसने भूखंड बेच दिया और बिक्री से प्राप्त रकम अपने बैंक खाते में जमा करवा ली।

जांच में आरोपित के खिलाफ अपराध प्रमाणित पाए जाने के बाद एसपी एसओजी कुंदन कंवरिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। एसओजी यूनिट उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी की टीम ने तलाश कर भंवर सिंह राव को गिरफ्तार किया।

एसओजी के अनुसार, इस मामले में मुख्य आरोपितों सहित अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के साथ भू-माफिया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों की संभावित भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़