Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
16 Sep, 2026

पन्ना में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपित 24 घंटे में गिरफ्तार

पन्ना के सलेहा क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शिकायत के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पन्ना, 16 सितंबर।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को घटना की शिकायत के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपित उसी गांव के निवासी बताए गए हैं। महिला ने 15 सितंबर को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार घटना 14 सितंबर की रात करीब 11 बजे हुई। महिला अपने बच्चों के साथ घर के पक्के कमरे में सो रही थी। परिवार के सदस्य उस समय बाहर गए थे। आरोप है कि गांव के दो युवक जबरन घर में घुसे और महिला का मुंह दबाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। महिला ने फोन पर पति और परिजनों को घटना की जानकारी दी और अगले दिन सलेहा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपितों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन और थाना प्रभारी शक्ति प्रकाश पांडे के नेतृत्व में टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर दर्दहाई मोड़, पटना तमोली के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़