Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
16 Sep, 2026

गोवर्धन परिक्रमा में युवती पर हमला, नाक काटकर लौंग लेकर भागा युवक

गोवर्धन के बड़ी परिक्रमा मार्ग पर एक श्रद्धालु युवती पर हमले का आरोप है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश कर रही है।

मथुरा, 16 सितंबर।

गोवर्धन के बड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित गिरिराज तलहटी में मंगलवार को श्रद्धालु युवती पर हमले का मामला सामने आया। मुंबई निवासी और कश्मीरी पंडित मूल की युवती पर एक अज्ञात युवक ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने युवती की नाक को दांतों से काट लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

वारदात के बाद आरोपी युवती की नाक में पहनी लौंग लेकर मौके से फरार हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिक्रमा मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, युवती पिछले करीब छह महीने से गोवर्धन में रह रही थी। वह छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक कॉलोनी में ठहरी हुई थी। युवती नियमित रूप से गिरिराज महाराज की परिक्रमा करती थी।

मंगलवार को बड़ी परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा के दौरान उस पर हमला हुआ। घायल युवती ने मदद के लिए आवाज लगाई, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर गोवर्धन पुलिस भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता से घटना की जानकारी ली।

पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। हमलावर की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

सीओ अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आरोपी कौन था और उसने घटना को किस वजह से अंजाम दिया, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़