Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
16 Sep, 2026

मंदिर से चोरी चार मूर्तियां झाड़ी में मिलीं, चोरों की तलाश जारी

सीवान के शिव मंदिर से चोरी हुई चार मूर्तियां पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर झाड़ी से बरामद कर पुजारी को सौंप दी हैं।

सीवान, 16 सितंबर।

सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के पतौवा-खड़खड़िया गांव स्थित शिव मंदिर से मंगलवार रात चोरी हुई चार मूर्तियां बुधवार को बरामद कर ली गईं। मूर्तियां मैरवा थाना क्षेत्र के लेभरी गांव के चंवर में सड़क किनारे झाड़ी में छिपाकर रखी गई थीं। पुलिस ने बरामद प्रतिमाएं मंदिर के पुजारी को सौंप दी हैं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के पुजारी जितेंद्र मिश्र अपने घर मिश्रछपरा चले गए थे। रात में मंदिर में किसी के मौजूद नहीं होने का फायदा उठाकर चोरों ने कीमती पत्थर से बनी चार मूर्तियों को उनके स्थान से तोड़कर निकाल लिया और चोरी कर ले गए।

बुधवार सुबह पुजारी और ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो मूर्तियां गायब मिलीं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गुठनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मंदिर पहुंची और जांच शुरू की। ग्रामीण भी अपने स्तर पर मूर्तियों की तलाश में जुट गए।

इसी दौरान लेभरी गांव के चंवर में सड़क किनारे झाड़ी में छिपाई गई मूर्तियां ग्रामीणों को दिखाई दीं। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से चारों प्रतिमाएं बरामद कर लीं। इनमें मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं शामिल हैं।

ग्रामीणों का अनुमान है कि मूर्तियां निकालने में समय लगने के कारण चोरों ने सुबह होने की आशंका में उन्हें झाड़ी में छिपा दिया होगा। पुलिस के अनुसार, सक्रियता के चलते चोर मूर्तियां छोड़कर फरार हुए होंगे। पुलिस अब आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़