Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
16 Sep, 2026

दुबई भेजने के नाम पर युवक से एक लाख की ठगी, वीजा-टिकट का दिया झांसा

जोधपुर में रोजगार वीजा और दुबई भेजने का भरोसा देकर युवक से करीब एक लाख रुपये लेने तथा पासपोर्ट जमा कराने का मामला सामने आया है।

जोधपुर, 16 सितंबर।

जोधपुर के झंवर क्षेत्र में युवक को दुबई भेजने और रोजगार वीजा दिलाने का भरोसा देकर करीब एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने घेवड़ा निवासी नामजद आरोपित के खिलाफ झंवर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

झंवर पुलिस के अनुसार, विष्णु की ढाणी निवासी रमेश पुत्र राजाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि 28 जून 2026 को दुबई जाने के संबंध में उसकी घेवड़ा निवासी श्याम शर्मा से वाट्सऐप पर बातचीत हुई थी। बातचीत के बाद 30 जून से अलग-अलग तारीखों में फोन-पे के माध्यम से करीब एक लाख रुपये आरोपित को भेजे गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपित ने रमेश को रोजगार वीजा दिलाने और दुबई भेजने का भरोसा दिया था। इसके साथ ही परिवादी और उसकी पत्नी के मूल पासपोर्ट भी अपने पास जमा करवा लिए। रकम लेने के बाद आरोपित ने दो दिन में वीजा और टिकट तैयार होने की बात कही।

इसके बाद वीजा और टिकट के लिए आरोपित लगातार अलग-अलग तारीखें देता रहा। रमेश का आरोप है कि रकम और पासपोर्ट वापस मांगने पर भी उसे लगातार आश्वासन दिए जाते रहे। 12 सितंबर को भी उसने वाट्सऐप के जरिए आरोपित से संपर्क किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। झंवर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़