Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
16 Sep, 2026

भैंस चोरी गिरोह का पर्दाफाश, झाबुआ के दो आरोपी गिरफ्तार; 16.50 लाख का माल जब्त

खाचरौद पुलिस ने फार्म हाउस से मवेशी चोरी के मामले में झाबुआ के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये का माल बरामद किया है।

खाचरौद, 16 सितंबर।

खाचरौद पुलिस ने दूसरे जिलों में जाकर भैंस चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए झाबुआ जिले के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन भैंस, एक पाड़ी और वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन समेत करीब 16.50 लाख रुपये का माल बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान 28 वर्षीय देवीसिंह उर्फ देवा पुत्र झीतू कटारा, निवासी बड़ी संगत, थाना थांदला, जिला झाबुआ और 27 वर्षीय नरेश पुत्र भूल सिंह डामोर, निवासी झपादरा, थाना काकनवानी, जिला झाबुआ के रूप में हुई है। दोनों को मंगलवार देर शाम खाचरौद लाकर न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया, जहां से उनका रिमांड लिया गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों ने थडोदा रोड स्थित दो किसानों के फार्म हाउस को निशाना बनाया था। यहां से मवेशियों की चोरी की गई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज और जांच से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए मवेशी बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन और अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों के सामने आने की संभावना है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़