Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
16 Sep, 2026

मथुरा में 12 करोड़ की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी समेत चार गिरफ्तार

कोसीकलां के जुगल किशोर ज्वेलर्स शोरूम में हुई करीब 12 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने पूर्व कर्मचारी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

मथुरा, 16 सितंबर।

मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र स्थित जुगल किशोर ज्वेलर्स शोरूम में हुई करीब 12 करोड़ रुपये की चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। कोसीकलां पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुख्य आरोपित समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। आरोपितों के कब्जे से 7 किलो 126 ग्राम सोना और 11 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस टीम को इस कार्रवाई के लिए एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।

पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस महानिदेशक एसके भगत ने बताया कि मुख्य आरोपित विष्णु उर्फ पप्पू सोनी शोरूम का पूर्व कर्मचारी था। चोरी के आरोप में उसे कुछ समय पहले नौकरी से हटा दिया गया था। दुकान में काम करने के कारण उसे शोरूम से जुड़ी अंदरूनी जानकारी थी। पुलिस के अनुसार, वही इस वारदात का मुख्य सरगना था।

पुलिस के मुताबिक चोरी के बाद विष्णु माल को रामनगर स्थित अपने घर ले गया। वहां उसके भाई मोहन और परिवार की महिलाओं ने जेवरों को अलग-अलग थैलियों में रखा। तलाशी से बचने के लिए चोरी का माल गोपालबाग में छिपा दिया गया था। पुलिस के अनुसार, इसे बाद में शेरगढ़ रोड स्थित विष्णु की सराफा दुकान पर बेचने की योजना थी।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर की रात शोरूम में चोरी हुई थी। चोर करीब 12 करोड़ रुपये के जेवर और नकदी ले गए थे। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीआईजी शैलेश पांडेय और एसएसपी श्लोक कुमार ने मामले की जांच की कमान संभाली।

तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर करीब 12:59 बजे गोपालबाग क्षेत्र में घेराबंदी कर विष्णु, उसके भाई मोहन सोनी और दो महिला सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। इससे अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी मिलने की संभावना जताई गई है।

त्वरित कार्रवाई के बाद स्थानीय व्यापारियों ने राहत की सांस ली। कार्रवाई के दौरान डीआईजी शैलेश पांडेय, एसएसपी श्लोक कुमार और एसपी देहात सुरेश चंद रावत मौजूद रहे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एएसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एएसपी एसटीएफ राकेश यादव आगरा, सीओ छाता भूषण वर्मा, कोसीकलां थाना प्रभारी कमलेश सिंह, शेरगढ़ थाना प्रभारी अजय किशोर और जैंत थाना प्रभारी सोनू सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़