Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
16 Sep, 2026

पशु आहार कारोबारी के खाते से 5 लाख पार, पुलिस ने 2.66 लाख रुपये होल्ड कराए

जोधपुर में बिना ओटीपी के कारोबारी के बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकाले गए, पुलिस ने 2.66 लाख रुपये होल्ड करा दिए।

जोधपुर, 16 सितंबर।

जोधपुर में पशु आहार का कारोबार करने वाले व्यक्ति के बैंक खाते से बिना किसी ओटीपी के दो बार में पांच लाख रुपये निकाल लिए गए। खाते से रकम गायब होने की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने साइबर पोर्टल पर शिकायत की और विवेक विहार पुलिस को सूचना दी। पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2.66 लाख रुपये होल्ड करा दिए हैं।

विवेक विहार थानाधिकारी भवानी सिंह के अनुसार, बालाजी नगर निवासी सुनील पुत्र हापूराम विश्रोई पशु आहार का कारोबार करते हैं। 14 सितंबर को उनके बैंक खाते से दो अलग-अलग लेनदेन में रकम निकाली गई। पहले एक लाख रुपये और इसके बाद चार लाख रुपये खाते से पार हो गए।

पीड़ित के अनुसार, रकम निकलने से पहले उनके मोबाइल पर किसी तरह का ओटीपी नंबर नहीं आया था। खाते से पैसे निकलने का पता चलते ही उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके साथ ही विवेक विहार थाने में भी मामला दर्ज कराया गया।

थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई की और निकाली गई रकम में से 2.66 लाख रुपये होल्ड करवा दिए। बाकी रकम की वापसी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने मामले को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत दर्ज किया है। घटना की जांच विवेक विहार थानाधिकारी भवानी सिंह कर रहे हैं।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़