Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
17 Sep, 2026

मीरजापुर में खैरा गांव में खूनी संघर्ष, लाठी से पीटकर वृद्धा की निर्मम हत्या

जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव में एक सिरफिरे युवक द्वारा अचानक लाठी से किए गए हमले में बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

मीरजापुर, 17 सितंबर।

जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सिरफिरे युवक ने क्रूरता की हदें पार करते हुए बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया।

डेरे पर बैठे 65 वर्षीय बुजुर्ग पर अचानक एक युवक ने लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जान बचाकर भागे बुजुर्ग के पीछे पहुंचे हमलावर ने बीच-बचाहव में आई उनकी पत्नी को भी नहीं बख्शा।

नाै संतानों की मां वृद्धा पर हुए इस जानलेवा हमले से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन लहूलुहान हालत में उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से मृतका के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार आरोपी से किसी भी प्रकार की पुरानी दुश्मनी या विवाद नहीं था।

सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़