Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
18 Sep, 2026

मुरैना में ट्रक की चपेट में आई बाइक, देवर-भाभी और दो बच्चों की मौत

मुरैना में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बाइक के रिक्शे से टकराने के बाद चार लोग अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे सभी की मौके पर मौत हो गई।

मुरैना, 18 सितंबर।

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गुरुवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नूराबाद थाना क्षेत्र में जेके टायर फैक्ट्री के पास हुई दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में देवर-भाभी के साथ दो बच्चे शामिल हैं। बताया गया कि बाइक सवार ग्वालियर की ओर से आ रहे थे।

रास्ते में सड़क पर कचरा ढोने वाला एक रिक्शा खड़ा था। बाइक की उससे टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार देवर-भाभी और दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे अज्ञात ट्रक ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। चारों शवों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान सूरज कुशवाह, उम्र 18 वर्ष, पुत्र दीवान कुशवाहा, निवासी बासी के रूप में हुई है। वह मृतकों में देवर था।

नीरजा कुशवाह, उम्र 20 वर्ष, पत्नी अजय कुशवाहा, निवासी भोना का पूरा लोहगढ़, हादसे में जान गंवाने वाली भाभी थीं।

अन्य मृतकों में श्रीकांत, उम्र 10 वर्ष, पुत्र श्रीचंद्र कुशवाह, नीरजा का भाई और राजकुमारी, उम्र 8 वर्ष, पुत्री बलबीर कुशवाह, नीरजा की भतीजी शामिल हैं।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़