Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
18 Sep, 2026

खेत की रखवाली करने गए किसान की बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

बिलासपुर के पेंड्री में धान की फसल की रखवाली करने गए किसान की विद्युत फेंसिंग की चपेट में आने से मौत हो गई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिलासपुर, 18 सितंबर।

तखतपुर थाना क्षेत्र के पेंड्री गांव में धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने के लिए खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान दूसरे खेत में लगाए गए विद्युत तार की चपेट में आ गया था।

मृतक की पहचान पेंड्री निवासी गंगाराम कोल के रूप में हुई है। वह चनाडोंगरी में खेत की निगरानी करने गया था। बताया गया कि रात करीब 7 बजे पास के खेत में मवेशियों को रोकने के लिए लगाए गए बिजली के तार से उसका संपर्क हो गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।

किसान महेंद्र कौशिक भी आसपास खेत की रखवाली कर रहा था। आवाज देने पर गंगाराम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो महेंद्र उसे देखने पहुंचा। वहां उसे भी करंट का हल्का झटका लगा। आगे जाने पर गंगाराम जमीन पर अचेत मिला और उसके पैरों में विद्युत तार लिपटा हुआ था।

महेंद्र ने घटना की जानकारी अपने बड़े भाई को दी। इसके बाद कोटवार के माध्यम से तखतपुर थाने को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को देखकर लौट गई। आरोप है कि शव रातभर खेत में पड़ा रहा और बिजली के प्रवाह को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई नहीं हुई।

सुबह तखतपुर पुलिस फिर घटनास्थल पहुंची और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गंगाराम को परिवार का एकमात्र कमाने वाला बताया गया है। उसके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है और पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले में बड़े गुड्डू उर्फ दिलहरन सूर्यवंशी के खेत में लगाए गए विद्युत फेंसिंग और कथित अवैध कनेक्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन बिंदुओं की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़