Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
18 Sep, 2026

विद्युत केबल चोरी में आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो से 80 फीट तांबे की केबल बरामद

राजगढ़ के मलावर क्षेत्र में पुलिस ने विद्युत केबल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 80 फीट तांबे की केबल और बोलेरो वाहन जब्त किया है।

राजगढ़, 18 सितंबर।

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के मलावर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विद्युत केबल चोरी के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपित के कब्जे से चोरी की तांबे की विद्युत केबल और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो वाहन बरामद किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 10.50 लाख रुपये बताई गई है।

मलावर थाना प्रभारी रजनेश सिरोठिया के अनुसार, 14 सितंबर को ग्राम कानरखेड़ी जोड़ पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कानरखेड़ी की ओर से एक सफेद रंग की बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो चालक उसे लेकर सीलखेड़ा की तरफ भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर बोलेरो क्रमांक एमपी 13 आर 3377 को रोक लिया और चालक लियाकत (40) पुत्र गफूर खां निवासी बैरसिया, भोपाल को हिरासत में लिया।

वाहन की तलाशी लेने पर पीछे की सीट के पीछे काले रंग की तांबे की विद्युत केबल के दो बंडल मिले। इनमें एक करीब 50 फीट और दूसरा 30 फीट लंबा था। इस तरह कुल 80 फीट केबल बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपित ने शिवहरे वेयरहाउस के पास प्लांट के बाहर रखे विद्युत तार चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने बरामद केबल और बोलेरो वाहन जब्त कर आरोपित के खिलाफ धारा 35(ई) और 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़