Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
18 Sep, 2026

लेनदेन विवाद में मारपीट के बाद अधेड़ की मौत, दो संदिग्ध हिरासत में

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में लकड़ी के रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद के बाद मारपीट में 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई, पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

शाहजहांपुर, 18 सितंबर।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के पुवायां थाना क्षेत्र में लकड़ी के रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में एक अधेड़ की मौत हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुवायां लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण के अनुसार, सदापुर गांव निवासी रामकृपाल (50) के साथ शुक्रवार दोपहर उनके दूर के रिश्तेदारों द्वारा मारपीट किए जाने की सूचना मिली थी। घटना के बाद परिजन रामकृपाल को बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लकड़ी के रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। इसके बाद दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतक के परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। पुलिस विवाद की वास्तविक वजह, मारपीट की परिस्थितियों और मौत से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़