Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
18 Sep, 2026

नोएडा में हवाई फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो से तमंचा और चाकू बरामद

नोएडा के रानौली लतीफपुर में हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस, चाकू और स्कॉर्पियो बरामद की है।

नोएडा, 18 सितंबर।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना जारचा पुलिस ने ग्राम रानौली लतीफपुर में हुई हवाई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपितों के पास से एक स्कॉर्पियो कार भी बरामद की है, जिसे सीज कर दिया गया है।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि गुरुवार को इंटरनेट माध्यम पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें 15 सितंबर को ग्राम रानौली लतीफपुर में हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा था।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि घटना में शामिल आरोपी शुक्रवार सुबह सलारपुर गांव के पास स्कॉर्पियो से जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो को रुकवाया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें एक देशी तमंचा, कारतूस और चाकू मिला।

पुलिस ने स्कॉर्पियो चला रहे सचिन कुमार और उसके साथी सूबे बंसल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने 15 सितंबर को ग्राम रानौली लतीफपुर में हवाई फायरिंग करने की बात बताई।

पुलिस दोनों आरोपितों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर रही है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़