Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
18 Sep, 2026

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, शव बक्से में छिपाया; चार पकड़े गए

लखनऊ में पति रामकिशोर की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी, उसके प्रेमी, साथी और एक नाबालिग को पकड़ा है।

लखनऊ, 18 सितंबर।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में लकड़ी के बक्से में मिले युवक के शव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। इसके बाद शव को लकड़ी के बक्से में रखकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों को पकड़ा है, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है।

दक्षिणी पुलिस उपायुक्त मो. मुश्ताक के अनुसार, दुबग्गा क्षेत्र के छन्दोइयाखेड़ा निवासी कविता ने पति रामकिशोर की हत्या और शव छिपाने को लेकर शिकायत दी थी। मामले की जांच के लिए चार पुलिस टीमें लगाई गई थीं। जांच के दौरान सूफिया बानो, मुन्ना और मो. इकबाल को गिरफ्तार किया गया। एक बाल अपचारी को भी पकड़ा गया। आरोपितों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया है।

पुलिस पूछताछ में सूफिया बानो ने बताया कि रामकिशोर वाल्मीकि के साथ उसके करीब चार वर्ष से संबंध थे और दो वर्ष पहले दोनों ने निकाह कर लिया था। बाद में उसके संबंध मुन्ना से भी हो गए। रामकिशोर को इसकी जानकारी होने पर वह विरोध करने लगा। वह अपनी पहली पत्नी कविता देवी के पास आने-जाने और उसे खर्च देने लगा, जिसका सूफिया विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद सूफिया ने मुन्ना और उसके साथी मो. इकबाल उर्फ बसीर अहमद के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 14 सितंबर की रात रामकिशोर के सोने के दौरान दोनों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद सूफिया ने अपने नाबालिग बेटे को बुलाया और सभी ने शव को लकड़ी के बक्से में रखकर घर में छिपा दिया।

15 सितंबर की रात शव को ई-रिक्शा लोडर से कनकहा के पास भावाखेड़ा नहर पुलिया के नीचे फेंक दिया गया। पुलिस को शव मिलने और जांच आगे बढ़ने की जानकारी के बाद आरोपित छिप गए थे। पुलिस के अनुसार, चारों लखनऊ से बाहर जाने की तैयारी में थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़