Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
19 Sep, 2026

धर्मशाला में सीआईए टीम की बड़ी कार्रवाई, टैक्सी सवार महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी कार से 67.62 ग्राम चिट्टा बरामद करते हुए एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

धर्मशाला,

19 सितंबर।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस की सीआईए टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए टैक्सी कार में सवार एक महिला समेत तीन तस्करों को दबोच लिया है। पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है, जिसके बाद शाहपुर थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नूरपुर-गग्गल नए फोरलेन मार्ग पर मंझग्रां बस स्टैंड के समीप सीआईए दल ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक ऑल्टो टैक्सी को रोककर जब उसकी सघन तलाशी ली गई, तो उसमें सवार दो पुरुषों और एक महिला के पास से कुल 67.62 ग्राम अवैध चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ और परिवहन में प्रयुक्त कार को अपने कब्जे में ले लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मशाला के सोकणी दा कोट निवासी अजय कुमार, कांगड़ा के मझेड़ा निवासी देवी सिंह और पंजाब के अमृतसर स्थित तरनतारन के डुगवाला की रहने वाली 36 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। पुलिस अब इन तीनों से कड़ाई से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे यह बड़ी खेप कहाँ से लेकर आए थे और इसे किसे सप्लाई करने वाले थे।

|
वीडियो फीचर

नशा मुक्त भारत अभियान: युवाओं ने लिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संकल्प #saynotodrugs #india


सुचिका तरियाल ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स MMA में भारत को पहला कांस्य पदक #sports #medal #mma

Asian Games 2026 में भारत का डबल धमाका, हिमांशु और रुद्रांक्ष ने जीते सिल्वर-ब्रॉन्ज! 🇮🇳🥈🥉#sports

आगर मालवा: बगलामुखी मंदिर के पास नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की मौत

MP के 7400+ टॉपर्स को मिली स्कूटी, CM मोहन यादव ने छात्रों से पूछे उनके सपने

बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह 2026 | कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

23° / 30°

Light rain or showers

ट्रेंडिंग न्यूज़